Ranchi: पुलिस वर्दी में वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक अपराधी को दुमका के मसलिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अहमद अंसारी जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शुद्धीडीह छाईटांड़ का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 सितंबर की रात रात करीब 11:30 बजे मसलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव स्थित एक घर में पुलिस का वर्दी पहनकर 3-4 अज्ञांत अपराधी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. 13 सितंबर को पीड़ित के आवेदन पर मसलिया थाना (कांड सं0-59/25) में मामला दर्ज किया गया. वही दुमका एसपी ने मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया. एसआईटी टीम तकनीकी शाखा, एवं गुप्तचर के सहयोग से लगातार छापामारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया. अनुसंधान के क्रम यह ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी वर्दी धारी गैंग में संलिप्त हो कर कई जिलों में इस तरह के घटना को अंजाम देने में शामिल रहा है. आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध भी स्वीकार किया है. घटना में शामिल अन्य के विरूद्ध अनुसंधान जारी है तथा गिरफ्तारी के लिये लगातार छापामारी किया जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed