Ranchi: हजारीबाग के पनतीतरी जंगल में मुठभेड़ में तीन नक्सली को सुरक्षाबलो ने मार गिराया है. सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुए इस मुठभेड़ में मारे गये नक्सली के विरुद्ध 1.35 करोड़ का इनाम घोषित था. मारे गये नक्सली में केंद्रीय कमेटी मेंबर 1 करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन, झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का मेंबर 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रेम और कमेटी मेंबर 10 लाख का इनामी बिरसेन गंझू का नाम शामिल है. मौके पर से तीन एके 47 समेत अन्य समान बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग के गीरहोर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में यह मुठभेड़ हुआ है. यह इलाका बोकारो एवं गिरिडीह जिले के सीमावर्ती क्षेत्र है. कोबरा, गिरीडीह और हजारीबाग जिले के संयुक्त टीम के साथ 1 करोड़ इनामी सहदेव सोरेन के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुआ. जिसमें सुरक्षाबलो ने तीन नक्सली को मार गिराया. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
