Ranchi: बोकारो, धनबाद के अलावे बंगाल के विभिन्न जिलों में बंद सरकारी क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का बोकारो पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस सरगना व उसका भाई समेत पांच अपराधी गिरफ्तार को भी गिरफ्तार किया है. गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार अपराधी राजू अंसारी उर्फ मछली अंसारी है. राडू अंसारी के विरुद्ध पूर्व से करीब 55 मामले दर्ज है. अन्य आरोपी के विरूद्ध भी दर्जनों मामले दर्ज हैं. गिरोह के अपराधी बोकारो जिला के अलावे धनबाद, सीमावर्ती राज्य बंगाल के पूरुलिया, पश्चिम वर्द्धमान जिला में भी कई चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गिरोह से पुछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि ये गिरोह बोकारो, धनबाद एवं बंगाल के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहकर सरकारी क्वार्टरों को अपना निशाना बनाता था. विशेषकर दिन में ही बंद क्वार्टरों में चोरी की घटना को अंजाम देता था.
गिरफ्तार अपराधी में धनबाद जिले के जोरापोखर थाना क्षेत्र के बागदिगी बस्तीसराफतपुर के रहने वाले राजु अंसारी उर्फ मछलीवाला, उसका भाई फैयाज अंसारी उर्फ गुड्डु अंसारी, बरारी मस्जिद के नजदीक रहने वाले आबिद अंसारी उर्फ धन्नु, डिगवाडीह निवासी राहुल कुमार वर्मा और झरिया थाना क्षेत्र के सोनापट्टी निवासी रवि रंगराव शिन्दे का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 3.7 लाख नगद, 97 ग्राम सोना, चांदी करीब 1 किग्रा गलाया हुआ ईट, चाँदी का 15 जोड़ा पायल, 4 जोड़ा बिछिया, 1 सिकरी, 20 सिक्का, 2 बाईक, सोना को गलाने में उपयोग किया जाने वाला गैस सिलेण्डर एवं पाईप, सोना का तौलने वाला तराजु, 7 मोबाईल, ताला तोड़ने वाला औजार और स्कू ड्राईवर पुलिस ने बरामद किया है.
बोकारो के कई थाना क्षेत्र में दिन में ही चोरी की घटना को दिया था अंजाम
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बोकारो एसपी ने बताया कि विगत कुछ महिनों से बोकारो जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी क्वार्टरों रेलवे कॉलोनी बालीडीह, एक्सप्लोसिव कॉलोनी गोमिया, सिचाई कॉलोनी बीटीपीएस, सीसीएल कॉलोनी दुग्दा, बीसीसीएल कॉलोनी चन्द्रपूरा एवं अन्य स्थानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. दिन में चोरी के मामले में बालीडीह, गोमिया, बीटीपीएस, दुग्दा, चन्द्रपूरा थाना में मामला दर्ज किया गया था. 26 जुलाई को रेलवे कॉलानी बालीडीह में ताला तोडकर एक घर में चोरी की घटना अंजाम दिया गया था. 2-3 सितंबर की रात को गोमिया थाना क्षेत्र के स्वॉग कॉलानी में बंद घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया था. इस संदर्भ में बालाडीह थाना (काण्ड संख्या-238/25) एवं गोमिया थाना (काण्ड संख्या-76/25 एवं 77/25) अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था.
बढ़ते चोरी की घटनाओं के रोकथाम के लिये मुख्यालय डीएसपी एवं बेरमों एसडीपीओ के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. गठित टीम मानवीय एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर दिन में चोरी के करीब एक दर्जन से अधिक मामले का उदभेदन करते हुए इंटरस्टेट गिरोह का खुलासा किया. पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. इनके निशानदेही पर चोरी के जेवरात, नगद एवं ताला एवं गोदरेज को तोड़ने वाला लोहे का औजार समेत अन्य समान जप्त किया गया. राजु अंसारी उर्फ मछलीवाला के विरुद्ध 55, फैजल अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी के उपर बोकारो, धनबाद एवं बंगाल के पूरूलिया जिले के कई थानों में करीब 25, आबिद अंसारी उर्फ धन्नु के उपर बोकारो, धनबाद एवं बंगाल के पूरूलिया जिले के कई थानों में करीब 19 मामले दर्ज है.
