Ranchi: सरायकेला-खरसावाँ में सक्रिय दो वाहन चोरी गिरोह का पुलिस उद्भेदन करते हुए 10 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरोह में शामिल 4 को निरुद्ध किया गया है. आदित्यपुर थाना पुलिस ने 8 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में कोवाली थाना क्षेत्र के छोटा तेलाई झोर के रहने वाले सुजीत दास उर्फ मोटा दास, अजीत दास उर्फ छोटा दास, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलाईडीह निवासी लव माँझी उर्फ रेपो, मोतीनगर के रहने वाले भीम यादव उर्फ प्रिन्स, शांतिनगर के रहने वाले रासु गोराई, विलियम कुमार कर, शिवा दास और कांड्रा थाना क्षेत्र के विडियों कॉलोन के रहने वाले तरुण यादव उर्फ राधे का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 11 बाईक और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. वही कुचाई थाना पुलिस ने 2 अपराधी के साथ 4 को निरुद्ध किया है. गिरफ्तार आरोपी में चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के सनाईकुटी निवासी अमित कुम्भकार, केनके निवासी उदय सामाड़ और चार निरुद्ध नाबालिग शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 9 पुलिस ने बरामद किया है.

बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए सराइकेला-खरसावाँ एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि चांडिल एवं सराइकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के क्रम में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं दूरस्थ कुचाई थाना क्षेत्र में सक्रिय 2 अलग अलग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश किया गया है. 10 अपराधी के साथ 4 को निरुद्ध किया गया है. आदित्यपुर में छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में लाल बिल्डिंग टाटा काण्ड्रा मेन रोड पर दो संदिग्ध को बिना नंबर का बाईक के साथ पकड़ा गया. पकड़े गये आरोपी सुजीत दास उर्फ मोटा दास व लव मांझी उर्फ रेपो ने पूछताछ के क्रम में एक गिरोह के साथ मिलकर और भी बाइक चोरी करने की बात स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का अन्य 7 बाईक और एक पिकअप को बरामद किया गया. एवं गिरोह के 6 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया.

बीते बुधवार को वादी संजीव सोय के लिखित आवेदन के आधार पर कुचाई थाना में बाईक चोरी करने के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर गोपीडीह चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया गया औऱ चेकिंग के दौरान चोरी के 2 बाईक के साथ 6 संदिग्ध को पकड़ा कर थाना लाया गया. पुछताछ के क्रम में पकड़े गये आरोपी द्वारा 2 बाईक के अलावा अन्य 7 बाईक चोरी कर छुपाकर रखने की बात बताया. इसके बाद 6 संदिग्ध में से 2 को गिरफ्तार किया गया. अन्य 4 को निरुद्ध किया गया. आरोपी के निशानदेही पर अन्य 7 बाईक को टोकलो थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed