Ranchi: कोडरमा के गुमों स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) गैस पाईप लाईन का काम करने वाली कंपनी के गोदाम से चोरी करने वाले तीन अपराधी को तिलैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में तिलैया थाना क्षेत्र के इन्दरवा रोड के रहने वाले रितेश कुमार, दोयाडीह निवासी सन्नी कुमार और बरावाडीह निवासी चन्दन वर्मा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर लोहे पाइप, लोहा का भल्ब, नट बोल्ट और एक जुट का बोरा पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार तिलैया थाना क्षेत्र के ग्राम- गुमो स्थित सत्यनारय़ण सिंह के घर में आईओसीएल गैस पाईप लाईन का काम करने वाले कम्पनी ओवल प्रोजेक्ट का भाड़े पर लिया हुआ गोदाम है. कम्पनी के स्टोर का ताला तोड़ कर करीब पॉच लाख रूपये का सामान, पाईप, पंप इत्यादि की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया था. इस संबंध में कंपनी के कर्मचारी विक्रान्ता कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर तिलैया थाना (कांड सं0- 256/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले का उद्भेदन के लिये एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चोरी की घटना में संलिप्त 3 अपराधियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है. तथा चोरी के कुछ सामानों की बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed