Ranchi: बोकारो में राजस्थान नंबर के ट्रक में अवैध रुप से लोड 80 टन कच्चा लोहा पुलिस ने जप्त किया है. वही चालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी चालक बाबुलाल शर्मा राजस्थान के जयपुर जिले के शाहापुरा का रहने वाला है. मौके पर से ट्रक (RJ52GB4302) और उसमें लोड करीब 80 टन कच्चा लोहा पुलिस ने जप्त किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार बोकारो एसपी को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध लोहा लोड कर बालीडीह तरफ से रामगढ़ की ओर ले जाया जा रहा. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल कार्रवाई करते हुए ट्रक (RJ52GB4302) को रोककर सत्यापन किया. सत्यापन के क्रम में ज्ञात हुआ कि वाहन में अवैध कच्चा लोहा लदा हुआ है. पुलिस जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया. इस संदर्भ में जरीडीह (काण्ड संख्या-148/25) में मामला दर्ज किया गया है.
