Ranchi: 80 लाख लूट का खुलासा करते हुए कोडरमा पुलिस ने पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है. खराब गाड़ी देख मदद के बहाने कोलकाता से छपरा जा रहे कारोबारी को घाटी में लुट की घटना को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपी में अमन कुमार, सोनु कुमार, नितीश कुमार, मो0 कासिम और टिंकू कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर 70 लाख का 673.7 ग्राम सोना का बिस्किट, अर्टिगा (BR27U 9580) और Mahendra XUV500 (BR21P 2902) पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस को पूछताछ में नितीश कुमार ने बताया कि 15 जून को अपने भतीजा विक्रम कुमार तथा भॉजा सोनु कुमार उर्फ सौरभ कुमार को कोडरमा रेलवे स्टेशन लेने आया था. वापस अपने घर रजौली जाने के क्रम में कोडरमा घाटी में भतीजा को उल्टी होने लगा तो गाडी को घाटी में रोका गया. घाटी में पहले से कारोबारी का खराब गाड़ी को देखकर मदद के लिए पहुंचे. इस बीच नितीश का भगीना का मोबाईल गिर गया. खोजबीन के क्रम में सोने कि बिस्किट होने की जानकारी मिली. यह देख नितीश के मन मे लालच आ गया. तथा इसकी जानकारी अपने सहयोगी मो० कासीम उर्फ गोरे, सोनु कुमार तथा अमन कुमार को दिया. इसके बाद सोने को लूटने का साजिश रचा. और कारोबारी के गाड़ी के पास पहुंच कर मारपीट कर सोने को लूट लिया.
चार एसआईटी की टीम ने किया पूरे मामले का खुलासा
शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी ने बताया कि 15 जून की रात कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित रांची-पटना मुख्य मार्ग तारा घाटी मे स्विफ्ट कार में कोलकता से बिहार छपरा जा रहें थे. कारोबारी दीपक कुमार गुप्ता का छपरा में आभूषण का दुकान है, कोलकता से सोने-चाँदी खरीदकर छपरा ले जाते है. घटना के दिन कारोबारी स्टाफ के साथ कोलकता से सोने का बिस्किट लेकर छपरा जाने के क्रम में कुछ अपराधियो ने मारपीट कर सोना लूटने की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में कारोबारी के आवेदन के आधार पर कोडरमा थाना (कांड संख्या 98/25) दर्ज किया गया. वही मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में चार एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम मानवीय एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर लगातार झारखण्ड एवं बिहार के विभिन्न संभावित ठिकानो पर लगातार सघन छापामारी की. छापामारी के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम झारखण्ड एवं बिहार के सीमा के कोडरमा घाटी स्थित रतनपुर मोड के पास से भाग रहें संदिग्ध वाहन (BR27U 9580) को पिछाकर रोका गया. वाहन सवार अमन कुमार, सोनू कुमार, नितीश कुमार, मो0 कासिम को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ किया गया. तलाशी के क्रम में मो० कासीम उर्फ गोरे के पास से 673.7 ग्राम सोने का बिस्किट बरामद किया गया. सोने को बिस्किट एवं वाहन (BR27U 9580) को जप्त किया गया. पूछताछ के क्रम में मो० कासीम ने बताया कि उसका भाई गुड्डू खान के द्वारा लूटे गये सोने में से 100 ग्राम काटने के एवज में टिंकू कुमार को कुछ रूपये देने की बात बतायी. गठित टीम के द्वारा गुड्डू खान तथा टिंकू कुमार को गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया गया. गठित टीम गुड्डू खान घर के छापामारी किया, परन्तु घर से फरार था. गुड्डू खान का Mahendra XUV500 शक्ति स्थान रजौली से जप्त किया गया. गुड्डू खान की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है. वही टिंकू कुमार को अपने ससुराल से गिरफ्तार किया गया.
