Ranchi: वांछित अपराधियों के विरुद्ध समकालीन अभियान में जमशेदपुर में 77 और गोड्डा में 52 फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश पर बीते रात जिले में समकालीन अभियान चलाया गया. इस समकालीन अभियान के दौरान 365 दागियों का एवं विगत 5 वर्ष के फायरिंग से संबंधित काण्डों के 159 आरोपी का भौतिक सत्यापन किया गया. साथ ही वांछित 77 अपराधी को गिरफ्तार किया गया. वही 125 होटल, लॉज, अतिथि गृह का जॉच किया गया. साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं संदिग्ध खानाबदोशों की भी सघन जाँच की गयी.
जिले भर के थानें की पुलिस ने गोड्डा एसपी के निर्देश पर चलाया अभियान
गोड्डा एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर जिले भर में एस ड्राईव अभियान चलाया गया. शनिवार को देर रात चलाये गये एस ड्राईव अभियान में 52 से अधिक विभिन्न कांडो में फरार चल रहे आरोपियो को पुलिस गिरफ्तार किया. इसमें वैसे लोगो को भी पकड़ा गया जो विभिन्न कांडो में या तो फरार हैं या फिर कई लंबित मामले में स्थायी व अस्थायी वारंटी हैं. इस संबंध में एसपी ने बताया गया कि आगे भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
