Patna: सारण के टाउन थाना क्षेत्र में कैश वैन से 70 लाख गायब होने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पुलिस चार संदिग्ध हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे टाउन थाना को सूचना मिली कि हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी के कैश वैन के द्वारा हथुआ मार्केट के पंजाब नेशनल बैंक से 70 लाख रूपया कैश लेकर एटीएम में डालने के लिए रखा गया था. गाड़ी के ड्राईवर एवं कस्टोडियल गार्ड हथुआ मार्केट के ICICI बैंक में रूपये लेने के लिए गये बैंक से आने के बाद उन्होनें देखा कि वैन का गेट खुला हुआ है, जिसमें से 70 लाख रूपया गायब था.
सूचना के जाँच के क्रम में घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है. इससे जुड़ी सभी पहलुओं की जाँच एवं घटना के त्वरित उद्भेदन ग्रामीण एसपी ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया है. एडीपीओ ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा है. गाड़ी से चालक गायब था. सीसीटीवी फुटेज में कैश वैन के पीछे एक वाहन दिख रहा है. उसका छानबीन किया जा रहा है. कैश में सवार चारो की क्रियाकलाप संदिग्ध है. पूछताछ की जा रही है.
