Ranchi: जामताड़ा के बॉसपहाड़ी स्थित निर्माणाधीन मकान में साईबर अपराध करते 7 आरोपी रंगेहाथ साइबर थाना पुलिस ने पकड़ा है.
आरोपी मे भरत दे, असरफ अंसारी, रहमत अंसारी, सफाकत अंसारी, मो० जुबैर अंसारी, विजय कुमार मंडल और अशोक मंडल का नाम शामिल है. सभी आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस मौके पर से 32 फर्जी मोबाइल, 37 सिम व 5 बाइक बरामद किया है. गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बॉसपहाड़ी स्थित निर्माणाधीन मकान में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध करते पकड़ा गया. इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 23/25) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कम्पनियों, ई-पेमेंट कम्पनियों, उपभोक्ता सामग्री कम्पनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उपभोक्ताओं का कॉल प्राप्त कर उनके आनी वाली समस्यों का निपटारा करने के नाम पर एवं क्रेडिट व डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर ठगी करता था. साथ ही लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल पर APK FILE भेजकर उनके मोबाईल में डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करता था. भरत दे के विरुद्ध पूर्व से मामला दर्ज है. आरोपी मूलरूप से बंगाल, कर्नाटक, बिहार और महाराष्ट्र के लोगो को शिकार बनाता था.
