Ranchi: झारखंड के अलग-अलग जिलों में तैनात इंस्पेक्टर को प्रमोट किया गया है. 64 इंस्पेक्टर को डीएसपी में प्रोन्नति दी गई है. गृह विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. सभी नवप्रोन्नत डीएसपी को योगदान की तिथि से उन्हें आर्थिक लाभ व अन्य सुविधाएं देय होंगी.
बता दे कि डीएसपी के पद पर प्रोन्नति के माध्यम से नियुक्ति के लिए 17 जून को ही झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. विभागीय प्रोन्नति संबंधित इस बैठक की अनुशंसा के आलोक में ही यह अधिसूचना जारी की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed