Ranchi: एक वर्ष में रांची से लेवी वसूली का 50 लाख रुपया भेजा गया था. लातेहार पुलिस इसका खुलासा किया है. पुलिस एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. रांची के लोअरबाजार थाना क्षेत्र के आजाद नगर के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी शाहीद असारी के पास से एक मोबाईल भी पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी राहुल सिंह गिरोह का लेवी वसुलने और अपने गिरोह में पैसे भेजने का काम करता था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना (काण्ड सं०12/2025) में अमन साहू, राहुल सिंह गिरोह के गुर्गो के विरूद्ध मामला दर्ज है. इसमें पूर्व 7 अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसी मामले अग्रिम अनुसंधान में गिरोह के सदस्यों का मनी ट्रायल एवं एक दूसरे से संपर्क स्थापित करने के बिन्दुओं पर अनुसंधान में पता चला कि नवंबर 2024 से अब तक गिरोह के एक सदस्य ने रांची से गिरोह के लेवी का पैसा 50 लाख रूपया नगद, ऑनलाईन ट्रांसफर किया है. जिसका सत्यापन एवं गहराई से जांच करने पर जमा करने वाले का पता लगाकर चिन्हित किया गया. इसके बाद आरोपी शाहीद अंसारी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी गिरोह के सक्रिय सदस्य मधुपुर जेल में बंद आकाश राय उर्फ मोनू के होने वाला साढू है. शाहीद अंसारी गिरोह का कई वर्षों से काम करते आ रहा है. पुछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है एवं इसका अपराधिक इतिहास भी है.
