Ranchi: हटिया- इस्लामपुर एक्सप्रेस के जेनरल बोगी से लावारिश हालत में मिले बैग से आरपीएफ ने 42 बोतल बीयर बरामद किया है. ऑपरेशन “सतर्क” के तहत कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर हटिया आरपीएफ ड्यूटी के क्रम में हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस की जांच कर रहे थे. जांच के दौरान जेनरल डिब्बे में दो लावारिस बैग मिले. जिनमें किंगफिशर अल्ट्रा ब्रांड की 42 बीयर बरामद किया गया. जिनकी अनुमानित कीमत 5460 रुपये है. जिसे रांची आबकारी विभाग को आगे की कार्रवाई के लिये सौप दिया गया.
