Ranchi: लातेहार के करकट में वाहन जांच के दौरान 40 लाख रुपया एसएसटी टीम ने बरामद किया है. लातेहार नगर पंचायत चुनाव 2026 की घोषणा के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के करकट में एसएसटी ने वाहन जाँच के दौरान Swift Dzire कार (JH01CA 9495) से 40 लाख 20 हजार रुपये की नकद बरामद किया. बरामद रुपये के स्रोत और उसके गंतव्य का पता लगाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *