Ranchi: मौर्या एक्सप्रेस में एसी बोगी में सो रहे यात्री के ट्रॉली से 30 किग्रा गांजा आरपीएफ ने बरामद किया है. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 3,00,000 रुपये बताया जा रहा है. पकड़े गये आरोपी में अभिषेक सिंह और गोविंद कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बिहार के बक्सर जिले के बेलुवार का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा ओडिशा के राउरकेला से खरीदा था. और रांची बस स्टैंड जाकर राकेश बिन नामक व्यक्ति के कहने पर किसी अन्य व्यक्ति को देने जा रहे थे.
आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार मौर्या एक्सप्रेस हटिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आई. जांच के दौरान कोच संख्या B/01 में पकड़े गये आरोपी संदिग्ध स्थिति में सोते मिले. पूछताछ करने आरोपी ने स्वीकार किया कि उनके ट्रॉली बैग में भूरे प्लास्टिक में लिपटा गांजा रखा है. दोनो को ट्रेन से उतार कर प्लेटफॉर्म पर लाया गया. तलाशी में अभिषेक सिंह के ट्रॉली बैग से 8 पैकेट तथा गोविंद कुमार के पास से 6 पैकेट गांजा बरामद हुआ. दोनों आरोपियों को बरामद गांजा व अन्य सामान के साथ हटिया जीआरपी को सौंप दिया गया.
