Patna: किशनगंज के चरघरिया चेक पोस्ट पर पंजाब नंबर के कन्टेनर में लोड 30 गौवंशीय पशु जप्त करते हुए 4 तस्कर को कोचाधामन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में यूपी के मुज्जफरनगर जिले के जानसट थाना क्षेत्र के पिमोड़ा निवासी फरमान, साहपुर थाना क्षेत्र के अखलाक, मो० फरमान और फुआना थाना क्षेत्र के लोई निवासी मोहसीन का रहने वाला है. मौके पर से कन्टेनर ट्रक (PB13AR4715), 30 गौवंशीय पशु और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज एसपी के द्वारा मवेशी तस्कर के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोचाधामन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चरघरिया चेक पोस्ट से मवेशी की तस्करी की जाने वाली है. सूचना पर कोचाधामन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चरघरिया चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग शुरु किया गया. इसी क्रम में अररिया की ओर से आ रही एक कन्टेनर ट्रक (PB13AR4715) को रोक कर चेक किया गया. पूछताछ के क्रम में ट्रक सवार ने बताया कि इस कन्टेनर ट्रक में 30 मवेशी लदा हुआ है. जांच किया गया तो देखा गया कि मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांध कर रखा गया है, जो पशुओं के प्रति क्रूरता दर्शाता है. इस संबंध में कोचाधामन थाना (कांड सं0-74/26) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed