Ranchi: सिमडेगा के खम्हनटांड़ चेक पोस्ट पर मंत्री बस 3 किग्रा गांजा बांसजोर ओपी पुलिस ने बरामद किया है. वही दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी यूपी में बुलंदशहर जिले के खुर्जाजंक्सन थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार सिंह और ओमबीर शर्मा का नाम शामिल है. पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह को बांसजोर ओपी स्थित खम्हनटांड़ चेक पोस्ट पर चेकिंग चल रहा था. इसी दौरान राउरकेला से रांची की ओर जा रही मंत्री बस में सवार दोनो आरोपी के पास से लगभग 3.128 किग्रा गांजा बरामद किया गया. इस संदर्भ में जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना (काण्ड सं0 33/25) में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनो आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
