Ranchi: डालटनगंज स्थित ज्वेलरी दुकान में रानीताल डैम के समीप डकैती की योजना बना रहे 3 अपराधी को पलामू के चैनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही मौके पर से 2 अपराधी फरार हो गया. गिरफ्तार अपराधियों में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी निवासी के पुरुषोत्तम कुमार उर्फ छोटू, सतीश कुमार चंद्रवंशी और यूपी के प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के लाल कपूर्वा निवासी शत्रुघ्न पांडे का नाम शामिल है. पुलिस अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, 2 गोली, 4 मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगा दो बाइक (JH03E9857 व JH014B4149) बरामद किया है. फरार अपराधियों पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी निवासी बैजनाथ चंद्रवंशी और मोनू का नाम शामिल है. पुलिस के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि रानीताल डैम के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं. सूचना पर पुलिस टीम गठित की गई. छापामारी के क्रम में रानीताल डैम के पास पहुंचने पर पुलिस ने दो बाइक खड़ी देखीं और कुछ लोगों को पास में बैठे हुए देखा. पुलिस को आता देख अपराधी भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि मौके ओर मौजूद पुलिस बल 3 अपराधी को दबोच लिया. जबकि 2 अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे डालटनगंज में एक सोना दुकान में डकैती की योजना बना रहे थे. घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने अपनी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाया था. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान जारी है.
