Patna: जेपी सेतु पर वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 3.40 लाख रुपया पुलिस ने बरामद किया है. वही 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से बुधवार को दीघा टीओपी क्षेत्र के जे.पी. सेतु पर पुलिस टीम सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी चेकिंग के क्रम में एक बोलेरो वाहन को रोका गया, तलाशी के दौरान डिक्की से 3,40,000 रुपये नकद बरामद किया गया. बरामद राशि के संबंध में बोलेरो में सवार ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार कर बोलेरो को जब्त कर लिया.
