Ranchi: झारखण्ड-बिहार सीमा पर अवस्थित मेघातरी मिरर चेक पोस्ट पर ट्रक में लोड 16.50 लाख के 279 पेटी शराब पुलिस ने बरामद किया है. वही बिहार के नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के मानपूर निवासी चालक शिशुरंजन उर्फ सोनु क भी गिरफ्तार किया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी ने बताया बिहार विधान सभा चुनाव को को लेकर झारखण्ड-बिहार सीमा पर अवस्थित मेघातरी मिरर चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के पश्चात मेघातरी चेक पोस्ट पर अत्यधिक सतर्कता बरतते हुए सख्ती से वाहन चेकिंग का निर्देश दिया गया था. इसी क्रम में सोमवार गुप्त सूचना मिली एक ट्रक पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लोड कर मेघातरी चेक पोस्ट से होकर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाला है. सूचना पर मेघातरी चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं बलों को पूरी सर्तकता एवं सख्ती से सभी प्रकार के वाहनों को चेक करने का निर्देश दिया गया. इसी बीच चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक (बीआर-56जी-4297) को रोका गया. तलाशी करने पर 279 पेटी अंग्रेजी शराब लोड पाया गया. इनमें इम्पेरियल ब्लू, रॉयल स्टेज, आईकॉनिक व्हाईट जैसी विदेशी शराब शामिल है. मौके पर ट्रक चालक शिशुरंजन उर्फ सोनु को गिरफ्तार किया गया तथा ट्रक एवं बरामद शराब को जप्त किया गया. इस संबंध में कोडरमा थाना में अवैध शराब तस्करी से संबंधित मामला दर्ज किया गया है.
