Ranchi: खूंटी के साइको थाना पुलिस ने 21 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के खैरेन निवासी आरोपी दीपक साव के वाहन से के 245 किग्रा डोडा बरामद किया गया था. लेकिन आरोपी फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर साइको थाना प्रभारी के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी दीपक साव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. बता दे कि दीपक साव के पिकअप वाहन में करीब 245 किलोग्राम डोडा सायको थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था. 20 माह से फरार था.
