Ranchi: गोविन्दपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग स्थित पाण्डेयडीह मोड़ पर कुरकुरे लदे ट्रक समेत अन्य वाहन से 15.95 लाख के 225 पेटी शराब जामताड़ा के नारायणपुर थाना पुलिस ने जप्त किया है. वही शराब को बिहार ले जा रहे चार आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. शराब के बोतल पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली लिखा था वही झारखंड सरकार का नकली लोगो लगा था. गिरफ्तार आरोपी में धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के हलकटा निवासी चालक दारा सिंह, मनियाडीह थाना क्षेत्र के करमाटांड निवासी चन्दर मंडल उर्फ चन्द्रदेव मंडल, बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझर निवासी चालक मो0 रहीम अंसारी और धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी चालक संतोष पासवान का नाम शामिल है. मौके पर से एक DCM गाड़ी (WB-51C- 5752), HUNDAI AURA (JH09-AW-1734), Maruti Suzuki Swift (JH10-DC-4782), 225 पेटी रॉयल स्टेज समेत अन्य शराब, 78 गैलन स्प्रीट, पचास बोरी में कुरकुरे, 7 मोबाईल, आरोपी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड एवं 33000 रुपये नकद पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गोविन्दपुर की ओर से नारायणपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह मोड़ होते हुए एक DCMगाड़ी (WB-51C- 5752) के द्वारा अवैध नकली विदेशी शराब को बिहार ले जाया जा रहा है एवं दो चार चक्का वाहन उसका स्कॉट कर रहे है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम बीते रात पाण्डेयडीह मोड़ के पास गोविन्दपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग पर वाहनो का जाँच के दौरान कुरकुरे लदे DCMगाड़ी (WB-51C- 5752) से 210 पेटी नकली विदेशी शराब, 78 गैलन स्पीरिट एवं स्कॉट कर रहे HUNDAI AURA ( JH09-AW-1734) से 8 पेटी विदेशी शराब Maruti Suzuki Swift (JH10-DC-4782) 7 पेटी विदेशी शराब जप्त किया गया. जप्त शराब का अनुमानित मुल्य 15,95,400 रुपये बताया गया है.
