Ranchi: कोडरमा के कोसाहना गांव स्तिथ जंगल से पुलिस चोरी के 22 बाइक बरामद किया है. घटना को अंजाम देने के फिराक में पकड़े गए बाइक सवार तीन अपराधी के निशानदेही पर मरकच्चो थाना पुलिस के कार्रवाई में यह सफलता मिली है. आरोपी कोडरमा के अलावे धनबाद व गिरीडीह जिले में भी बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था. गिरफ्तार आरोपी में रोहित कुमार स्वर्णकार, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व० बोद्धराम स्वर्णकार, मौला अंसारी और प्रकाश मेहता का नाम शामिल है. सभी आरोपी डोमचांच थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 20 स्पैलेण्डर, 1 ग्लैमर, सुपर स्पैलेण्डर और 1 होण्डा साईन पुलिस ने बरामद किया है. इनमे 22 कोसाहना जंगल से एवं 1 बाइक पकड़े गए अपराधियों के पास से बरामद किया गया है. बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ वाहन चोर के अपराधी कोडरमा जिला में भ्रमणशील है. सूचना पर आरोपी को पकड़ने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान लगाया गया. इसी क्रम में 2 बाईक सवार मरकच्चो थाना क्षेत्र से पार हो रहा था. पुलिस चेकिंग को देखकर वे लोग यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किये, जिससे पुलिस को संदेह हुआ एवं पुलिस बाइक सवार को पीछाकर पकड़ा. पुछताछ के क्रम में पकड़े गए दोनो आरोपी ने स्वीकार किया कि ये बाइक चोरी का है. एवं ये दोनों बाइक चोरी का काम करते हैं. बाइक चोरी के नियत से रेकी करने ये दोनों मरकच्चो थाना क्षेत्र आया था. चोरी किये गये बाइक को डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित कोसाहना गांव के जंगल में झोपड़ीनुमा घर में इकट्ठा करके रखते है. जैसे-जैसे ग्राहक मिलता है बाईक को बेच देते है. सहयोगी प्रकाश मेहता बाईक का देखरेख करने का काम करता है. जंगल मे छिपाकर रखे गए बाइक बरामदगी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम कोसाहना गांव के जंगल में छापामारी कर 22 बाइक बरामद किया. एवं इस घटना में शामिल प्रकाश मेहता को भी गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मरकच्चो थाना (काण्ड संख्या-12/2025) मामला दर्ज किया गया है. रोहित कुमार स्वर्णकारके विरुद्ध 7 मामले पूर्व से दर्ज है. मौला अंसारी के विरुद्ध 4 मामले पूर्व से दर्ज है. प्रकाश मेहता के विरुद्ध एक मामला दर्ज है.
