Patna: वसूली में शामिल 2 पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. वही 4 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है. एएसआई शैलेन्द्र कुमार, शशि भूषण कुमार को निलंबित किया गया है. वही वही होमगार्ड मंगल सिंह, बहादुर सिंह, सैप जवान चालक गोविन्द कुमार और जय प्रकाश राय ड्यूटी से हटा दिया गया है. मामला सारण जिला का है.
जानकारी के अनुसार गरखा थाना क्षेत्र के एएसआई शैलेन्द्र कुमार, होमगार्ड मंगल सिंह एवं सैप चालक गोविन्द कुमार गश्ती के क्रम में कमलापुर स्थित श्री निवास हॉस्पिटल के नजदीक शराब पीने के आरोप में पकड़कर 12 हजार रूपया लेकर छोड़ने के आरोप में एसएसपी को शिकायत मिली थी. शिकायत पर एसएसपी एक्शन लेते हुए एएसआई शैलेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया. वही होमगार्ड मंगल सिंह एवं चालक सैप जवान गोविन्द कुमार को अगले आदेश तक ड्यूटी से वंचित कर दिया.
नयागांव थाना के एएसआई समेत तीन गिरफ्तार, राहगीरों से वसूली का है आरोप
इसी क्रम में नयागांव थाना क्षेत्र में राहगीरों से अवैध वसूली के आरोप में डायल-112 पर तैनात एएसआई शशि भूषण कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया. होमगार्ड वीर बहादुर सिंह एवं सैप चालक जय प्रकाश राय को ड्यूटी से वंचित कर दिया. इन तीनों के विरूद्ध नयागांव थाना (कांड सं0-100/25) मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
