Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 में 17वीं झारखण्ड राज्य पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मंगलवार को हुआ. इस प्रतियोगिता में 26 खेलों का आयोजन किया जा रहा है. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीजीपी तदाशा मिश्र ने किया. उन्होने अपने सम्बोधन में खिलाड़िओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि झारखण्ड पुलिस विभाग हमेशा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया है और आगे भी खिलाडियों को हर संभव मदद किया जायेगा. उद्घाटन समारोह के स्वागत भाषण जैप एडीजी प्रिया दुबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जैप डीआईजी एस० कार्तिक ने किया. इस प्रतियोगिता में 923 खिलाड़ी व प्रशिक्षक भाग ले रहे है और साथ में झारखण्ड पुलिस के राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय तकनिकी (148) इस प्रतियोगिता को सुचारु रूप से संपन्न कराने मे अपना महत्पूर्ण योगदान दे रहे है. उद्घाटन समारोह के उपरांत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया.
