Ranchi: चाइबासा के कोटसोना एवं लांजी जंगल से 16 आईईडी सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. बरामद आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा को गुप्त आसूचना मिली कि माओवादी नक्सली टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के दलभंगा ओपी के सीमावत्ती जंगल में गोला बारूद छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है. सूचना पर एक संयुक्त अभियान दल टोकलो थाना क्षेत्र के जंगल में सर्च अभियान चलाया. अभियान के दौरान सोमवार को टोकलो थाना क्षेत्र के कोटसोना एवं लांजी के जंगल में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये 2-2 किग्रा का 16 आईईडी बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed