Ranchi: चाइबासा के चितपील जंगल से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान 14 आईईडी और नक्सली डम्प से 52 किग्रा विस्फोटक पाउडर बरामद किया है. पुलिस को गुप्त आसूचना मिली थी कि टोकलो थाना क्षेत्र के चितपील गांव स्थित जंगल में गोला-बारूद छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है. सूचना पर एएसपी अभियान के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस एवं सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया. जो चाईबासा-सरायकेला जिला के सीमावर्ती इलाके मे सर्च अभियान चलाया. अभियान के क्रम में टोकलो थाना क्षेत्र के चितपील गांव स्थित जंगल में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 14 आईईडी बरामद किया गया. साथ ही एक नक्सली डम्प से 52 किग्रा पॉली बैग में अमोनियम नाइट्रेट का सफेद पाउडर बरामद किया गया. बरामद विस्फोटक को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया. वही नक्सली डम्प को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया. इस संबंध में टोकलो थाना (कांड संख्या 15/25) मामला दर्ज किया गया है.
