Ranchi: 5 थाना क्षेत्र में कोयला चोरी के विरुद्ध अभियान में 13 बाइक व 38 साईकिल पाकुड़ पुलिस ने जप्त किया है. एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर अवैध कोयला चोरी के विरुद्ध बीते रात अभियान चलाया गया. जिले के टाउन, मुफ्फसिल, हिरणपुर, महेशपुर और मालपहारी ओपी क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. छापामारी अभियान में 13 बाइक एवं 38 साईकिल जब्त किया गया.
