Ranchi: कोडरमा के सतगावां थाना पुलिस ने पुट्ठी लदे पिकअप वैन से बिहार भेजी जा रही 9 लाख के 100 पेटी शराब बरामद किया है. वही बिहार के शेखपुरा जिले के मेहुश थाना क्षेत्र के रहने वाले पिकअप चालक मुनचुन राम को गिरफ्तार किया गया है. पिकअप से 8pm premium black elite whisky की 100 पेटी बरामद किया गया है. बरामद शराब 60 बोरे पुट्ठी के नीचे छुपाकर रखा गया था. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सतगांवा के रास्ते एक पिकअप वाहन में अवैध शराब बिहार की ओर व्यापार के लिए परिवहन किया जा रहा है. सूचना एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-ढाब के पास वाहन चेकिंग में जुट गई. इसी क्रम में पिकअप (BR10GB 6732) को रोककर जाँच किया जाने लगा तो पुट्टी के बोरे के नीचे छुपाकर रखे 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई. बरामद शराब की कीमत 9,00,000 रुपये बताई गई जी. रु) चेकिंग को देख भाग रहे पिकअप चालक मुनचुन राम को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में सतगांवा थाना (कांड संख्या 17/25) में मामला दर्ज कर चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed