Patna: सारण जेल में बंद 10 कुख्यात अपराधी को राज्य के अन्य जेल में शिफ्ट किया जाएगा. चुनावी प्रभावित करने की आशंका के मद्देनजर एसएसपी का बड़ा एक्शन बताया जा रहा है. सारण एसएसपी ने बताया कि सारण जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपादन सुनिश्चित कराने तथा विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिये सारण जिला प्रशासन एवं सारण पुलिस ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए जिले के संसीमित कुख्यात अपराधियों को सारण मंडल कारा से राज्य के अन्य केंद्रीय कारागारों में स्थानांतरित किया है.
ये सभी बंदी हत्या, लूट, रंगदारी, डकैती एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं. इनके द्वारा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए स्थानांतरण की अनुशंसा की गई थी. सभी अपराधी विभिन्न थाना एवं अनुमंडल में दर्जनों अपराधिक घटनाएँ कारित कर चुके है. इनके विरूद्ध लगातार कठोरत्तम कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में विधि-व्यवस्था संधारण एवं इनके कुकृत्यों को देखते हुए अन्यत्र कारा में स्थानांतरित किया जा रहा है.
इन कुख्यात बंदियों का हुआ ट्रांसफर
देवेन्द्र प्रसाद राय
सुनील राय
तरूण राय
अर्जुन सिंह
दीपक कुमार
मुकेश कुमार
संजय कुमार उर्फ गुड्डु कुमार
अजय राय
मुन्ना मियों उर्फ मुन्ना अंसारी
जय प्रकाश कुमार सिंह
